नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत

0
517

चंद्रपूर :  खडसंगी (बफर) वन अभ्यारण्य अंतर्गत वनक्षेत्र बोथली (वाहनगांव) में कार्यरत वन रक्षक सुरेश केंद्र आयु (34) वर्ष  09 ऑक्टोबर 2022 रविवार रात करीब 11.30 बजे अपने दुपहिया वाहन से ड्यूटी से लौटते समय चिमूर-वरोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनगांव के पास दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गयी।
वनरक्षक सुरेश केंद्र वनक्षेत्र बोथली (वाहनगांव) बिट में रात को गश्त के लिए गया था। ड्यूटी से वापस खडसंगी लौटते समय वरोरा-चिमूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनगांव के पास दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस मार्ग पर यात्रा कर रहे राहगीरों ने जैसे ही यह देखा तो उन्होंने घटना की सूचना वनपरिक्षेत्र अधिकारी किरण धानकुटे को दी।
जानकारी मिलते ही धनकुटे अपने टीम के साथ घटनास्थल पहुंचकर की घटना की  सूचना शेगांव पुलिस थाना को दी।
शेगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल चिमूर भेज दिया गया। शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके गांव भेजा गया है।

अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा किसी अज्ञात वाहन के कारण हुआ या किसी जंगली जानवर ने मारा, आगे की जांच शेगांव (बु) थाने के थानेदार अविनाश मेश्राम के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक सरोदे जांच कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here