Google search engine
Home Breaking News सिंदेवाही वन परिक्षेत्र में T-84 वाघिन की मृत्यु

सिंदेवाही वन परिक्षेत्र में T-84 वाघिन की मृत्यु

0
118

जिला प्रीतिनिधी :

ब्रह्मपुरी वन विभाग के अंतर्गत आने वाले सिंदेवाही वन परिक्षेत्र के उपक्षेत्र नवरगांव तथा नियतक्षेत्र रत्नापुर के अंतर्गत रत्नापुर खेत-शिवार परिसर में दिनांक 26/04/2026 को दोपहर लगभग 12:30 बजे एक T-84 वाघिन मकई के खेत में घूमते हुए स्थानीय ग्रामीणों को दिखाई दी। वाघिन को देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसी दौरान वाघिन ने लोगों पर हमला करने का प्रयास किया।

इस हमले में लोगों को बचाने के लिए आगे आए वनरक्षक पारेकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद वाघिन पास के खेत क्षेत्र में जाकर बैठ गई। किंतु लगभग दोपहर 1:00 बजे के आसपास वाघिन की अचानक मृत्यु हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही उपवनसंरक्षक, ब्रह्मपुरी, सहायक वनसंरक्षक (तेंदू) ब्रह्मपुरी, सहायक वनसंरक्षक (प्रादेशिक व वन्यजीव) ब्रह्मपुरी, राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण नागपुर के प्रतिनिधि बंडू धोतरे, पूर्व मानद वन्यजीव रक्षक चंद्रपुर, तथा प्रधान मुख्य वनसंरक्षक (वन्यजीव) के प्रतिनिधि यश कायरकर, अध्यक्ष स्वाब नेचर केयर फाउंडेशन तलोधी सहित अन्य वन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। सभी अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया।

मृत वाघिन की आयु लगभग 9 से 10 वर्ष आंकी गई है। आगे की कार्यवाही हेतु मृत वाघिन के शव को मध्यवर्ती कालभंडार, सिंदेवाही ले जाया गया।

इसके पश्चात डॉ. रविकांत खोब्रागड़े, पशुचिकित्सा अधिकारी, ताडोबा अंधारी व्याघ्र परियोजना, चंद्रपुर, डॉ. कुंदन पोडचलवार, पशुचिकित्सा अधिकारी, तथा डॉ. सोनकुसरे, पशुधन विकास अधिकारी, सिंदेवाही द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया। आगे की जांच के लिए विसरा नमूने सुरक्षित रखे गए। पोस्टमार्टम के बाद सभी पंचों की उपस्थिति में मृत वाघिन का अंतिम दाह संस्कार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here