ताडोबा के शिवनी रेंज में 4 बाघों की मौत

0
1366

चंद्रपूर (मोहम्मद सुलेमान बेग): ताडोबा बाघ अभयारण्य  के बफर झोन में पिछले दो दिनो मे दो बाघों की मौत की घटना ताजा ही थी तभी आज 3 दिसंबर 2022 को 4 बछड़ों की मौत की घटना सामने आने से ताड़ोबा प्रशासन में हड़कंप मची है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बाघ के हमले के बाद बछड़ों की मौत हुई है।

आज (शनिवार) सुबह चार बछड़ों की मौत ताडोबा बफर झोन के शिवानी क्षेत्र मे चार  बाघ के शावक मृत पाए गए।
प्रारंभिक अंदाज हैं कि उनपर एक बड़े बाघ ने हमला कर मार गिराया। वनविभाग ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
सूत्रों के मुताबिक, वनविभाग के अधिकारी और कर्मचारी जब पेट्रोलिंग कर रहे थे, तब उन्हें जंगल में चार बछड़े मृत मिले।
वनविभाग के कर्मचारियों ने इस संबंध में वरिष्ठों को जानकारी दी।  वरिष्ठों की उपस्थिति में चारों बछड़ों का  मौका पंचनामा किया गया है। आगे की जाचं सुरू है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here