3 मार्च 2026 को भारत में दिखेगा वर्ष का एकमात्र चंद्रग्रहण

0
201

चंद्रपूर :  3 मार्च 2026 को भारत में वर्ष का एकमात्र चंद्रग्रहण दिखाई देगा। हालांकि वर्ष 2026 में विश्वभर में दो सूर्यग्रहण और दो चंद्रग्रहण होंगे, लेकिन भारत से केवल यही एक चंद्रग्रहण देखा जा सकेगा। यह जानकारी खगोल अभ्यासक एवं स्काय वॉच ग्रुप, महाराष्ट्र के अध्यक्ष प्रो. सुरेश चोपणे ने दी।

ग्रहण का समय

दोपहर 3:20 बजे खंडग्रास चंद्रग्रहण की शुरुआत (उस समय भारत में चंद्रमा दिखाई नहीं देगा)।

शाम 4:34 बजे खग्रास (पूर्ण) चंद्रग्रहण की अवस्था।

शाम 5:32 बजे खग्रास ग्रहण समाप्त।

भारत में चंद्रमा उदय के समय ग्रहण जारी रहेगा, इसलिए अलग-अलग क्षेत्रों में इसका प्रभाव अलग मात्रा में दिखाई देगा।

कहां कितना दिखाई देगा?

अरुणाचल प्रदेश – खग्रास चंद्रग्रहण स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

कोलकाता – लगभग 90% ग्रहण।

गडचिरोली – लगभग 30% ग्रहण।

चंद्रपुर और नागपुर – चंद्र उदय के समय लगभग 25% ग्रहण।

पुणे – लगभग 10% ग्रहण।

मुंबई – ऊंचाई पर केवल 1% खंडग्रास दिखाई देगा।

विदर्भ क्षेत्र में शाम 6:18 से 7:33 बजे तक आंशिक रूप से ग्रहण देखा जा सकेगा। महाराष्ट्र में यह ग्रहण लगभग 1 घंटा 35 मिनट तक दिखाई देगा।

अन्य देशों में दृश्यता

यह ग्रहण पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भारत सहित पूर्वी एशियाई देशों, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में भी देखा जा सकेगा।

कैसे देखें?

यह ग्रहण पूर्वी क्षितिज पर होगा, इसलिए बहुत आकर्षक नहीं लगेगा। घर की छत या किसी ऊंची जगह से देखने पर बेहतर दृश्य मिल सकता है। चंद्रग्रहण को साधारण आंखों से सुरक्षित रूप से देखा जा सकता है। दूरबीन से देखने पर विशेष अंतर महसूस नहीं होगा।

प्रो. सुरेश चोपणे ने कहा कि ग्रहण एक वैज्ञानिक घटना है और इसे अंधविश्वास से दूर रहकर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखना और अध्ययन करना चाहिए।

— प्रो. सुरेश चोपणे

अध्यक्ष, स्काय वॉच ग्रुप, महाराष्ट्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here