बाघ के हमले में तलोधी और सिंदेवाही में दो की मौत

0
800
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

(तलोधी में महिला गैस टंचाई के कारण लकड़ी लाने गई थी, सिंदेवाही में वृद्ध महुआ फूल चुनते समय बना शिकार)

यश कायरकर (नागभीड/सिंदेवाही):

चंद्रपुर जिले के नागभीड और सिंदेवाही तालुका में एक ही दिन में बाघ के हमलों में दो लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इन घटनाओं ने वन विभाग की चिंता भी बढ़ा दी है।

तलोधी में महिला की मौत

पहली घटना नागभीड तालुका के तलोधी वन परिक्षेत्र अंतर्गत तळोधी बीट में सावरला गांव के पास आज सुबह करीब 7 बजे हुई। मृत महिला की पहचान प्रेमिला वाटघुरे (उम्र 45 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, महिला घर में चूल्हा जलाने के लिए जंगल से लकड़ियां लाने गई थी। इसी दौरान कक्ष क्रमांक 89 के झाड़ीदार क्षेत्र में बाघ ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय महिलाओं द्वारा शोर मचाने के बाद घटना की जानकारी गांव वालों और वन विभाग को दी गई। वन परिक्षेत्र अधिकारी अरूप कन्नामवार के मार्गदर्शन में क्षेत्र सहायक अरविंद मने, वनरक्षक राजेंद्र भरने, वनरक्षक बांगर मैडम, मगोवा पथक तथा स्वाब संस्था के यश कायरकर सहित टीम मौके पर पहुंची।

बाघ महिला के शव को घटनास्थल से करीब 150 मीटर दूर एक छोटे तालाब के पास झाड़ियों में ले गया था। तलोधी पुलिस स्टेशन के थानेदार राहुल गुहे की मौजूदगी में पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागभीड ग्रामीण अस्पताल भेजा गया। वन विभाग द्वारा परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता दी गई।
गैस टंचाई बनी बड़ी वजह:तलोधी क्षेत्र में गैस की भारी कमी के कारण ग्रामीणों, खासकर महिलाओं को जंगल से लकड़ियां लानी पड़ रही हैं, जिससे उनकी जान जोखिम में पड़ रही है।

सिंदेवाही में वृद्ध की मौत

दूसरी घटना सिंदेवाही वन परिक्षेत्र अंतर्गत मारेगांव चक में सामने आई। मृतक की पहचान बलिराम दावसा पेंदाम (उम्र 81 वर्ष) के रूप में हुई है।
वे सुबह मारेगांव बीट (कक्ष क्र. 1375 पी.एफ.) में महुआ फूल इकट्ठा करने गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने वन विभाग को सूचना दी।
वन परिक्षेत्र अधिकारी अंजलि बोरावार के मार्गदर्शन में क्षेत्र सहायक संतोष पेंदाम, वन कर्मचारी और आरआरयू टीम मौके पर पहुंची। सिंदेवाही पुलिस की उपस्थिति में पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिंदेवाही ग्रामीण अस्पताल भेजा गया। मृतक के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

तेंदुए के हमले में महिला घायल

इसी दौरान सिंदेवाही वन परिक्षेत्र में एक और घटना सामने आई, जहां तेंदुए ने खेत में काम कर रही भेंडाला निवासी कुंदा गोकुलदास बंसोड़ (उम्र 60 वर्ष) पर हमला कर दिया।
हमले में महिला घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए सिंदेवाही ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वन विभाग ने बढ़ाई सतर्कता

लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।
दोनों घटनास्थलों पर 10-10 ट्रैप कैमरे और 2-2 लाइव कैमरे लगाए गए हैं वन कर्मचारियों की गश्त तेज कर दी गई है

वन विभाग की अपील

वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि:
सुबह 8 बजे से पहले जंगल में प्रवेश न करें
शाम के समय देर तक जंगल में न रुकें
महुआ, तेंदूपत्ता या लकड़ी लेने के लिए अकेले जंगल न जाएं बाघों की मौजूदगी को देखते हुए सतर्क रहें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here