
चंद्रपूर:
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में वायरल चंद्रपुर शहर के वड़गांव वार्ड में भालू नजर आ रहा है।
कभी-कभी दिन में भी भालू दिखाई देने से वडगांव वार्ड के नागरिकों में डर का माहौल बना है । कहा जाता है कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकलने को भी डर रहे हैं। हाल ही में चंद्रपुर के दुर्गापुर क्षेत्र में बाघ हमले में एक मजूर की मौत से डर का माहौल है। ऐसे में शहर में भालू दिखाई देने से लोगों में दहशत बनी है।

भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भालू को जेलबंद करने के लिए चंद्रपुर कांग्रेस कमेटी के पर्यावरण विभाग के ताज कुरेशी वन विभाग को तत्काल कदम उठाने की मांग वन विभाग के मुख्य वनसंरक्षक एन.आर. प्रवीण, चंद्रपुर और वन परिक्षेत्र अधिकारी आर.ए. कारेकर को निवेदन दिया गया है। साथ ही तत्काल ठोस कदम ना उठाए तो वनविभाग कार्यालय के सामने आंदोलन करने का इशारा किया गया है।
इस समय वडगांव क्षेत्र के नागरिक अल्ताफ शेख, अरुण अर्नाकोंडा, जुनैद शेख, अखिलेश जनबंधु और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।




