Google search engine
Home Breaking News पाऊनी तहसील में इंदिरा सागर परियोजना के राइट बैंक नहर में घायल...

पाऊनी तहसील में इंदिरा सागर परियोजना के राइट बैंक नहर में घायल बाघ दिखाई दिया

0
451

भंडारा :

भंडारा जिले के पाऊनी तहसील में गोसीखुर्द बांध (इंदिरा सागर परियोजना) की मुख्य राइट बैंक नहर (RBC) में एक घायल बाघ पड़ा हुआ दिखाई देनेाची घटना समोर आली आहे.

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, आज सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच पाऊनी–सावरला रोड पर, जहाँ नहर समानांतर बहती है, बाघ को पहली बार देखा गया। बाघ गंभीर रूप से घायल प्रतीत हो रहा था और हिलने-डुलने में असमर्थ होकर नहर के तल में पड़ा हुआ था।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वन अधिकारियों व कर्मचारियों की रिस्क्यू टीम मौके पर पहुँच गई है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाघ अभी भी नहर में ही पड़ा हुआ है।

घायल बाघ को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने तथा आवश्यक चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं। आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह घेराबंद (कॉर्डन ऑफ) कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह के मानव–वन्यजीव संघर्ष की स्थिति न बने।

वन विभाग की ओर से आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here