Google search engine
Home Breaking News महाराष्ट्र से वन्यजीव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी!

महाराष्ट्र से वन्यजीव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी!

0
201

चंद्रपुर (मोहम्मद सुलेमान बेग):

अब मानसून के दौरान भी महाराष्ट्र के कई वन्यजीव अभयारण्य और बफर पर्यटन क्षेत्र पर्यटकों के लिए खुले रहेंगे।

महाराष्ट्र सरकार के नए निर्णय के अनुसार:
✅ टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र खुले रहेंगे
✅ अभयारण्यों में इको-टूरिज्म और जिप्सी सफारी जारी रहेगी
✅ स्थानीय गाइड, जिप्सी चालक, होटल और रिसॉर्ट व्यवसाय को मिलेगा बड़ा सहारा

हालांकि, सभी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र 15 जून से 30 सितंबर 2026 तक बंद रहेंगे।

विशेष बात यह है कि  ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व को विशेष छूट मिली है और यहां पर्यटन 30 जून 2026 तक जारी रहेगा।

मानसून में हरियाली से भरपूर जंगल, पक्षियों की मधुर आवाज़ें और प्रकृति का अनोखा सौंदर्य अब पर्यटक और करीब से महसूस कर सकेंगे।

यह फैसला वन्यजीव पर्यटन से जुड़े हजारों लोगों के लिए राहत और नई उम्मीद लेकर आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here