Google search engine
Home Breaking News नागरहोल टाइगर रिजर्व में चार शिकारियों को बाघो के अवयव के साथ...

नागरहोल टाइगर रिजर्व में चार शिकारियों को बाघो के अवयव के साथ गिरफ्तार

0
830

कर्नाटक :
कर्नाटक वन विभाग के मोबाइल स्कॉट ने नागरहोल टाइगर रिजर्व के अनेचोक्कुर रेंज में चार शिकारियों को गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नागरहोल बफर के देवामाची में बाघ का शिकार किया गया था।
एक बाघ की खाल, दो पंजे, चार पंजे और 16 कैमरा ट्रैप बरामद किए गए हैं।
मुख्य अपराधी के वी मन्नू, सेवानिवृत्त उप वनसंरक्षक का भतीजा, और एक अन्य साथी अप्पाजी फरार हैं।
वन विभाग के सूत्रों के अनुसार मन्नू और उसके अपराधी साथी नियमित शिकार किया करते थे।  उन्होंने 16 कैमरा ट्रैप चुरा लिए थे जिन्हें बाघों की गणना के लिए जंगल में रखा गया था। उन्होंने बाघ की खाल को दफना दिया था।
मन्नू और उसके परिवार पर नागरहोल बफर के देवामाची में वन भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। यह निराशाजनक है कि हमने एक विशाल बाघ खो दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here