Google search engine
Home Breaking News फिर एक बाघ के हमले में किसान की मौत

फिर एक बाघ के हमले में किसान की मौत

0
436

आरमोरी : तालुका में जारी बाघों के हमले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। आज 11 अक्टूबर 2022 को सुबह करीब 7.30 बजे फिर एक किसान पर बाघ के हमले की घटना सामने आई है। उक्त घटना में मृतक का नाम पुरुषोत्तम सावसागडे आयु 35 वर्ष निवासी रावी तालुका अरमोरी है।

पुरुषोत्तम सुबह जब खेत में काम करने के लिए गया था, तो अचानक एक बाघ ने उस पर हमला कर मार गिराया।

उक्त घटना की सूचना ग्रामीणों ने वनविभाग को दी, वनविभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल आरमोरी भेज दिया गया। आगे की जांच वन विभाग द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here