Google search engine
Home Breaking News वन विभाग के खिलाफ मे सड़क पर उमरा जन सैलाब

वन विभाग के खिलाफ मे सड़क पर उमरा जन सैलाब

0
694

चंद्रपूर (मोहम्मद सुलेमान बेग):
30 मार्च 2022 को तेंदुए के हमले में 8 वर्षीय प्रतीक बावने की मौत हो गई।पिछले एक महीने में यह तीसरी घटना है और वन प्रशासन शांत बैठा है।
वन प्रशासन की इस निष्क्रियता और जंगली जानवरों जैसे तेंदूआ, बाघ और भालू को जल्द से जल्द पकडकर उसे जंगल  छोडा जाए।
इसके लिए भाजपा चंद्रपुर तालुका प्रभारी रामपाल सिंह और हनुमान काकड़े के नेतृत्व में 31 मार्च 2022 को शाम 4.30 बजे तारा बाई होटल के पास भव्य चक्काजाम किया गया।

महाराष्ट्र के विकास पुरुष लोकनेता आदरणीय आमदार सुधीरभाऊ मुनगंटीवार के कुशल नेतृत्व और आदेश पर भाजपा महानगर जिला उपाध्यक्ष मनपा पार्षद, चंद्रपुर तालुका प्रभारी एवं उत्तर भारतीय मोर्चा के जेष्ठ मार्गदर्शक रामपाल सिंह के मार्गदर्शन में चक्का जाम आंदोलन किया गया ।
इस समय तालुका भाजपा नेता महिला मोर्चा, चंद्रपुर जिला उत्तर भारतीय मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जमाती मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, और सभी आघाडी मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here