Google search engine
Home Breaking News श्रीमती शोमिता विश्वास बनीं महाराष्ट्र की प्रधान मुख्य वनसंरक्षक (वन बल प्रमुख),...

श्रीमती शोमिता विश्वास बनीं महाराष्ट्र की प्रधान मुख्य वनसंरक्षक (वन बल प्रमुख), पहली महिला अधिकारी के रूप में नियुक्त

1
1299

वनमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने दी शुभकामनाएं

चंद्रपूर (मोहम्मद सुलेमान बेग) :
महाराष्ट्र राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) के पद का अतिरिक्त कार्यभार 31 जुलाई 2024 को श्रीमती शोमिता विश्वास, भारतीय वन सेवा (भा.व.से.) ने पूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) शैलेश टेंभूर्णीकर से नागपुर में ग्रहण किया। श्रीमती शोमिता विश्वास (भा.व.से.)1988 बैच की महाराष्ट्र राज्य की उत्कृष्ट कामकाजी भारतीय वन सेवा की वरिष्ठ अधिकारी हैं।
प्रधान मुख्य वनसंरक्षक पद पर नियुक्त होने वाली वे पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। इस अवसर पर वनमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने श्रीमती विश्वास को बधाई दी और उन्हें शुभकामनाएं दीं। राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक जैसे पदों के बाद अब वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक पद पर महिला अधिकारी की नियुक्ति एक गौरव की बात है, ऐसा उन्होंने कहा।
प्रधान मुख्य वनसंरक्षक (वन बल प्रमुख) का कार्यभार ग्रहण करने से पहले श्रीमती विश्वास ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी महा कॅम्पा, महाराष्ट्र राज्य, नागपुर के पद पर काम किया। राज्य और केंद्र के साथ कुशल समन्वय करते हुए उन्होंने कॅम्पा योजना को राज्य में अत्यंत प्रभावी ढंग से लागू किया।
इसके अलावा, उन्होंने केंद्र सरकार में विभिन्न वरिष्ठ पदों पर भी महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिनमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी राष्ट्रीय औषधि वनस्पति मंडल, आयुष मंत्रालय, दिल्ली, और सहसचिव कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, दिल्ली जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। राज्य और केंद्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने के कारण श्रीमती शोमिता विश्वास को प्रशासनिक क्षमताओं का लंबा अनुभव प्राप्त है।
प्रधान मुख्य वनसंरक्षक (वन बल प्रमुख) शैलेश टेंभूर्णीकर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) महिप गुप्ता, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (उत्पादन व व्यवस्थापन) श्रीनिवास राव, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (आर्थिक योजना और विकास) कल्याण कुमार, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक तथा केंद्रस्थ अधिकारी नरेश झुरमुरे और भारतीय वन सेवा व महाराष्ट्र वन सेवा के अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here