Google search engine
Home Breaking News सिमलिपाल टाइगर रिजर्व में मेलैनिस्टिक रॉयल बंगाल टाइगर की हत्या : चार...

सिमलिपाल टाइगर रिजर्व में मेलैनिस्टिक रॉयल बंगाल टाइगर की हत्या : चार शिकारियों की गिरफ्तारी

0
514

ओडिशा (मोहम्माद सुलेमान बेग) : 

सिमलिपाल टाइगर रिजर्व में शिकारियों ने एक मेलैनिस्टिक रॉयल बंगाल टाइगर (RBT) की हत्या कर दी। यह प्रजाति विश्व में केवल इस रिजर्व में पाई जाती है।

वन्यजीव विभाग ने चार शिकारियों को गिरफ्तार किया, जिनसे बाघ की खाल, नाखून और हत्या में उपयोग किए गए हथियार बरामद किए गए। यह मेलैनिस्टिक बाघ की हत्या का दूसरा मामला है, और रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे देसी बंदूक से मारा गया था।

बाघ की आयु और लिंग की पुष्टि के लिए इसे वन्यजीव संस्थान (WII) भेजा जाएगा।

सिमलिपाल टाइगर रिजर्व में सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ाई गई है। पिछले 10 महीनों में यहां 26 वन्यजीव अपराध दर्ज किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here