Google search engine
Home Breaking News सिंदेवाही क्षेत्र  मे तेंदूआ मृत अवस्था मे मिलने से वनविभाग मे खलबली

सिंदेवाही क्षेत्र  मे तेंदूआ मृत अवस्था मे मिलने से वनविभाग मे खलबली

0
323

चंद्रपूर : सिंदेवाही क्षेत्र के उपक्षेत्र तांबेगडी मेंढा, नियतक्षेत्र मालेगाव के कक्ष क्र. 276 RF मे एक तेंदुआ मृत अवस्था मे  मिलने से वनविभाग मे खलबली। उक्त घटना की सूचना अधिनिस्त  वनकर्मचारी से मोबाईल द्वारा प्राप्त हुई।
तद्नुसार, व्ही ए सालकर वनपरिक्षेत्र अधिकारी (प्रादे) सिंदेवाही, अधिनिस्त  वनकर्मचारी के साथ मौके पर पहुंचे। मिली जानकारी के मुताबिक  मृत तेंदुआ लगभग 3 से 4 वर्ष की आयु का एक नर तेंदुआ है।

उक्त घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों  मिलते ही एम.बी. चोपड़े सहायक वनसंरक्षक प्रादेशिक एवं वन्यजीव ब्रह्मपुरी वनविभाग, विवेक करंबकर मानत वन्यजीव रक्षक ब्रह्मपुरी व प्रधान मुख्य वनसंरक्षक वन्यजीव प्रतिनिधि, यश कायरकर  स्वाँब नेचर केअर फाउंडेशन के प्रतिनिधि, डॉ. विनोद सुरपम पशुधन विकास अधिकारी (विस्तार) पंचायत समिति सिंदेवाही, डॉ. शालिनी लोंधे पशुधन विकास अधिकारी सिंदेवाही   मौजुद थे। उन्होंने सुनिश्चित किया कि मृत तेंदुए के सभी अंग बरकरार हैं। साथ ही मृत तेंदुए की स्थिति का निरीक्षण करने के बाद पशु चिकित्सक ने अनुमान लगाया है कि तेंदुए की मौत दुसरे वन्यजीव के साथ लढाई से हुई होगी।

वरिष्ठों के आदेश पर मध्यवर्ती काष्ट भंडार सिंदेवाही मे मृत तेंदुए के शरीर के सैंपल प्रयोगशाला भेजने हेतू  लिया गया और पोस्टमार्टम कर तेंदुए का अंतिम संस्कार किया गया। आगे की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुए मौत की असली वजह का पता चल पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here