Google search engine
Home Breaking News सरिस्का टाइगर रिजर्व की  एसटी-3 बाघिन की मौत

सरिस्का टाइगर रिजर्व की  एसटी-3 बाघिन की मौत

0
612

सरिस्का मे ST-3 बाघिन मृत अवस्था में बेगानी एनिकट के पास मिलते ही इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दि गई। जाणकारी मिलते ही वनविभाग के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर मौका पंचनामा किया गया। ST-3 बाघिन के शव को सरिस्का के ऑफिस लाया गया और उसका पोस्टमार्टम कर शव दहन किया गया। वन अधिकारियों ने बताया कि पिछले सात-आठ दिनों से बाघिन की तबीयत ठीक नहीं थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ST-3 बाघिन के मौत की वास्तविक कारणों का पता चल पायेगा।
ST-3 बाघिन प्रसिद्ध मछली बाघिन की बेटी थी। उसकी उमर करीब साढ़े 16 साल की थी।
सरिस्का टाइगर रिजर्व के सबसे पुराने बाघों में से एक था।  ST-3 बाघिन को 2009 में रणथंभौर से सरिस्का स्थानांतरित कर दिया गया था। तब उसे ST-3 के रूप में एक नया नंबर दिया गया था। वन विभाग की ओर से मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here