ताडोबा-मोहर्ली गेट और अंभोरा स्काय गैलरी ने दिलाए AACS को राष्ट्रीय सम्मान

0
1092

मुंबई/नागपुर : नागपुर स्थित अशफाक़ अहमद कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (AACS) ने मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित कंस्ट्रक्शन वीक इंडिया अवॉर्ड्स में दो महत्वपूर्ण सम्मान हासिल कर शहर का मान बढ़ाया है। देशभर के नामी आर्किटेक्ट्स और डिज़ाइनर्स के बीच प्रतिस्पर्धा में AACS ने अपनी नवाचारी और सतत डिज़ाइन शैली से अलग पहचान बनाई।

पहला पुरस्कार ताडोबा मोहर्ली गेट विकास कार्य के लिए मिला, जहाँ आर्किटेक्ट असीम अहमद ने प्राकृतिक परिवेश से सामंजस्य बैठाते हुए इंटरप्रिटेशन सेंटर, सौवेनियर शॉप्स, रेस्टोरेंट, पिक-अप व ड्रॉप प्वाइंट्स, सोलर रूफटॉप पार्किंग और आकर्षक प्रवेश द्वार जैसी पर्यटक-हितैषी सुविधाएँ विकसित कीं। पूरी परियोजना में इको-फ्रेंडली और स्थानीय संसाधनों का उपयोग किया गया।

दूसरा सम्मान अंभोरा केबल स्टे ब्रिज पर बनी स्काय गैलरी को मिला, जिसे भारत की अपनी तरह की पहली अनोखी संरचना माना गया है। पानी की सतह से 50 मीटर ऊँची यह गैलरी केवल व्यूइंग डेक ही नहीं, बल्कि अत्याधुनिक इंजीनियरिंग और स्थापत्य कला का अद्वितीय संगम है। यह संरचना स्थानीय भूगोल, संस्कृति और जलवायु के अनुरूप तैयार की गई है तथा क्षेत्रीय पर्यटन का नया आकर्षण बन चुकी है।
अपनी खुशी व्यक्त करते हुए अशफाक़ अहमद ने कहा – “यह साबित करता है कि इंजीनियरिंग उत्कृष्टता वास्तुकला को परिभाषित कर सकती है, उससे छुपने की आवश्यकता नहीं।”
इन उपलब्धियों के साथ AACS ने सतत और अनुभव-आधारित डिज़ाइन के क्षेत्र में अपनी अग्रणी पहचान को और मजबूत किया है तथा नागपुर को राष्ट्रीय वास्तुशिल्प मानचित्र पर एक विशिष्ट स्थान दिलाया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here