Google search engine
Home Breaking News  पेंच टाइगर रिजर्व की T15 कॉलरवाली बाघिन की वृद्धावस्था मे मौत

 पेंच टाइगर रिजर्व की T15 कॉलरवाली बाघिन की वृद्धावस्था मे मौत

0
747

वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटको के लिए बहोत दुखद समाचार है की मध्यप्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व की प्रसिद्ध बाघिन T15 जिसे कॉलरवाली और मातरम कहा जाता था उसकी 15 जानेवारी 2022 शनिवार को वृद्धावस्था के कारण मृत्यु हो गई, मृत बाघिन की आयु 16 वर्ष से अधिक थी।


APCCF सुभरंजन सेन के अनुसार, T15 ने अपने जीवन काल के दौरान 29 शावक को जनम दिया था। 17 साल पेंच व्याघ्र प्रकल्प के जंगल मे सेवा देने वाली बाघीन है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉलरवाली बाघिन T15 का जन्म 2005 में T7 बडीमादा से हुआ था। कॉलरवाली बाघिन ने अपने पहले 3 शावकॉ को 25 मई 2008 को दिया लेकिन सभी की मृत्यु हो गई थी। उसने आखिरी आठवी बार 3 शावको को जनवरी 2019 दिया था।
कहा जाता है की वह एक सफल माताओं में से एक थी और पेंच मे “कॉलरवाली की माँ” के रूप में लोकप्रिय थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here