Google search engine
Home Breaking News घोडाझरी तालाव में सेल्फी लेने के चक्कर मे चार युवक पानी में...

घोडाझरी तालाव में सेल्फी लेने के चक्कर मे चार युवक पानी में डुबे

0
298

नागभीड पुलिस की ओर से खोज अभियान शुरू

जिला प्रतिनिधि (यश कायरकर): चंद्रपूर जिले में नागभीड तहसील के घोडाझरी तालाव में चार युवकों को पानी मे डूबने की दर्दनाक घटना सामने आने से सैलानियो मे खलबली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह चारों युवक वरोरा तहसील के शेगाव गाँव से हैं। बारिश का मजा लेने के लिए 16 जुलाई 2023 को आठ मित्र घोडाझरी तालाव घूमने गए थे उसमे एक सेल्फी लेने के चक्कर में युवक डूब गया और साथ ही उसके पिछे तीन लोग भी पानी मे डूब गए।


उक्त घटना की जानकारी मिलते ही नागभीड पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे और चार युवकों के खोज अभियान की शुरुआत की है।
उक्त घटना के युवकों के नाम मनीष श्रीरामे (26 वर्ष), धीरज झाडे (27 वर्ष), संकेत मोडक (25 वर्ष), चेतन मांदाडे (17 वर्ष) हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here