Google search engine
Home Breaking News आठ साल के प्रतीक को तेंदुए ने मार गिराया

आठ साल के प्रतीक को तेंदुए ने मार गिराया

0
329

नेरी इलाके की यह दुसरी घटना
चंद्रपूर :
फरवरी में जब दुर्गापुर इलाके में 16 साल के लड़के की ताजा घटना सबके सामने है। इसके बावजूद दुर्गापुर के नेरी के 8 वर्षीय प्रतीक बावने को एक तेंदुए ने अपने घर के सामने से उठा लिया और हत्या की घटना सामने आई है।
घटना 30 मार्च 2022 की रात करीब 8 बजे की है जब प्रतीक अपने घर के सामने खेल रहा था तभी अचानक एक तेंदुए ने उसे उठाकर जंगल की ले भागा ।
मृतक प्रतिक अपने दादा के साथ भद्रावती में रहता था। दादा की मृत्यु के बाद वह अपने माता-पिता के तरफ दुर्गापुर आया था।
दुर्गापुर थाने के थानेदार स्वप्निल धुळे गर्दी पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय लोग तेंदुए को जब्त करने की मांग कर रहे हैं और एक तरफ नितिन भटारकर ने मांग की है कि वनविभाग तेंदुए को मार गिराए।
भटारकर ने कहा कि अगर तेंदुए को मारने नहीं दिया गया तो हम गांववाले मिलकर तेंदुए को मार देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here